Music

BRACKING

Loading...

देवों का देव महादेव का अभिषेक हर समय करें -आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी


बिर्रा - राजमहल बिर्रा की बड़ी बहुरानी की याद में सर्वसुविधायुक्त मंगल भवन (बहुरानी फार्म हाउस) में सावन महिने के शुभ सोमवार को शिवलिंग स्थापित कर अभिषेक का आयोजन किया गया।इस अवसर पर राजपुरोहित आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी ने विधिवत पूजा अर्चना कर अभिषेक कराया गया। उन्होंने कहा कि देवों का देव महादेव सर्वकल्याणकारी देवता मानें जातें हैं। जिनकी पूजन व अभिषेक के लिए कोई दिन या माह विशेष नहीं है। उन्होंने कहा कि महादेव में बिल्वपत्र चढ़ाने वह भी राम नाम लिखित बिल्वपत्र का पुण्य लाभ कई गुना ज्यादा फलदाई होता है। इस अवसर पर मुख्य यजमान श्रीमती चंद्रकिरण सिंह -प्रमोद परस्ते जी, श्रीमती स्नेहलता सिंह जी,चेतन प्रताप सिंह जी, सुदर्शन दास वैष्णव जी,संतरा बाई वैष्णव,शिवलाल मरावी, श्रीमती शांति मरावी, श्रीमती मालती वैष्णव, एकांश पटेल, इतवारी पटेल, नीरा बाई थवाईत, बजरंग गुप्ता,खदाराम कहार,दीपक धीवर, ताराचंद वैष्णव, हीरालाल वैष्णव सहित श्रद्धालु शामिल हुए। शिवलिंग स्थपना पश्चात सायंकालिन समय में किर्तन भजन संध्या का आयोजन किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ