शिवपुरी, प्रधानमंत्री आवास योजना(शहरी) लोगों के जीवन में खुशियां लेकर आई है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को पक्का मकान मिलने से वह बहुत खुश है और प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का धन्यवाद कर रहे है।
शिवपुरी शहर के वार्ड क्रमांक 7 निवासी गीता सिंह चौहान बताती हैं कि वे पिछले 25 वर्षों से अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ जीवन यापन कर रही थीं। कच्चे मकान में बरसात में छत से पानी टपकने की समस्या रहती थी। गीता प्राइवेट जॉब करती हैं। और बच्चों का पालन पोषण कर रहीं हैं।
गीता ने भी अपने पक्के मकान का सपना संजोये रखा था। मगर कमजोर आर्थिक स्थिति के चलते पक्का मकान बनाना बहुत कठिन लग रहा था। फिर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी प्राप्त हुई तो उन्होंने नगर पालिका शिवपुरी में पहुंचकर आवास हेतु आवेदन किया। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से अपने पक्के मकान का सपना पूरा करने में काफी सहायता मिली। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 28 जुलाई को उन्हें द्वितीय किश्त की राशि प्राप्त हुई है। राशि प्राप्त कर वह बहुत खुश है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं खेल मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया का आभार व्यक्त किया है।

0 टिप्पणियाँ