खेल एवं युवा विभाग द्वारा यह प्रतियोगिता मध्य प्रदेश के सभी जिलों में की जा रही है। राज्यस्तर पर जो भी छात्र-छात्रा जिनकी आयु 18 वर्ष से कम है। वह इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। जिसमें प्रथम पुरस्कार 31000 रुपए, द्वितीय 21000 रूपए तथा तृतीय पुरस्कार ₹11000 रूपए रखा गया है।
एसडीओपी प्रशान्त शर्मा द्वारा बच्चों को खेलों के प्रति जानकारी देते हुए बताया गया कि खेलों से शरीर के विकास के साथ-साथ हमारे मन का भी विकास होता है और अच्छे खेलों के माध्यम से हम ऊंचाइयों तक पहुंचते हैं। जिनका चयन राज्य स्तर या बड़े स्तर पर होता है तो वह हमारे देश का नाम रोशन करते हैं। इसलिए आप लोग खेल स्पर्धाओं में खेलकर मेडल जीतें एवं हमारे क्षेत्र का नाम रोशन करें। साथ ही पिछोर विकासखंड से ग्रामीण युवा समन्वयक अतर सिंह गौर की देखरेख में सभी खिलाड़ियों का चयन कर जिला स्तर के लिए चयनित किया गया है।

0 टिप्पणियाँ