Music

BRACKING

Loading...

आबकारी टीम की कार्यवाही लगातार जारी, अभी तक कुल 100 प्रकरण हुए पंजीबद्ध



शिवपुरी,  विधानसभा निर्वाचन 2023 को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी विभाग की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। आबकारी वृत्त शिवपुरी में आबकारी उप निरीक्षक द्वारा अपनी टीम के साथ बड़ागांव में दबिश देकर कुल चार पेटी विदेशी मदिरा (192 पाव) जप्त कर म.प्र.आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
जिला आबकारी अधिकारी संजय गुप्ता ने बताया कि आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अवैध मदिरा धारण, परिवहन, चौर्य नयन एवं विक्रय के विरुद्ध कार्यवाही जारी है। प्राप्त जानकारी अनुसार आदर्श आचार संहिता लागू होने से 9 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक कुल 2105 लीटर मदिरा एवं 36170 लीटर लहॉन मौके पर नष्ट की गई। म.प्र.आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत 114 छापामार कार्यवाहियों में कुल 100 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 40 लाख रुपये है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ