ऑनलाईन आवेदन से संबंधित आवश्यक सर्कुलर एवं अभिलेखों की विस्तृत जानकारी मदरसा बोर्ड की अधिकृत वेबसाईट www.mpmb.org पर एवं एम.पी. ऑनलाईन के पोर्टल पर मदरसा बोर्ड पेज पर उपलब्ध आवेदन करने की निर्धारित समय-सीमा के पश्चात अवधि नही बढ़ाई जा सकेगी। पंजीयन की अवधि संबंधी सूचना राज्य के समस्त जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में भी भेजी जा रही है।
बोर्ड से मान्यता प्राप्त मदरसों को सूचित किया गया है कि निर्धारित 14 अक्टूबर तक आवेदन करें। आवेदन की एक प्रति समस्त दस्तावेजो के साथ अविलम्ब बोर्ड में भेजने के साथ एवं एक प्रति अपने जिले के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में भी जमा करायें।

0 टिप्पणियाँ