प्रथम विजेता को पुरस्कृत करते डॉ. उमेश कुमार दुबे
(स्व.टीके दुबे स्मृति में एक दिवसीय रामायण का आयोजन)
बिर्रा - कहते हैं इंसान चला जाता है पर उनके द्वारा किए गए अच्छे काम हमेशा जिन्दा रहता है।ऐसे ही वरिष्ठ पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता स्व टीके दुबे जी की स्मृति में स्थानीय दाऊबाबा मंदिर परिसर में एक दिवसीय मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें बिर्रा सहित आसपास के रामायण पार्टी शामिल हुए। जिन्हें आयोजन समीति दुबे परिवार ब्राह्मण पारा बिर्रा द्वारा नगद राशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया गया।सर्व प्रथम सायंकालीन समय में हनुमान जी व रामायण की पूजा अर्चना आचार्य पं जितेन्द्र तिवारी द्वारा कराया गया।
रात भर चले मानस गायन में लगभग 12 मानस मंडलियों ने भाग लिया। जिसमें मानस मंडली कहार मुहल्ला बिर्रा के आकर्षक वेशभूषा और गायन वादन से प्रथम विजेता बनने का गौरव हासिल किया। जिन्हें प्रथम पुरस्कार 2100 रूपए, स्मृति चिन्ह शील्ड और प्रशस्ती प्रमाण पत्र, द्वितीय परदेशी केंवट जय दाऊबाबा मानस मंडली को 1501 रूपये, तृतीय श्रीमती उतरा देवांगन मानस मंडली बिर्रा को 1100 रूपए, चतुर्थ रमेश साहू मानस मंडली को 500 रूपए तथा अन्य को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।सभी विजेताओं को सम्मान स्वरूप नगद राशि, स्मृति चिन्ह शील्ड डॉ उमेश दुबे परिवार द्वारा व कृष्णा स्टूडियो बिर्रा द्वारा प्रशस्ती प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। आयोजन को लेकर डॉ उमेश दुबे,अनीता दुबे,स्नेहलता, मनोज दुबे,शैल त्रिवेदी, सविता त्रिवेदी,सरिता पांडेय,सारिका तिवारी,पुष्पा दुबे,प्रिंस,संजय,सौखीलाल पटेल, नरेंद्र यादव, फिरतसिंह, बहोरन धीवर, राधेश्याम केशरवानी, परदेशी केंवट, धनेश पटेल, शत्रुघन कश्यप,श्रवण कुमार थवाईत, प्रवीण कुमार तिवारी,रामझूल पटेल,मसतराम धीवर,लक्ष्मण पटेल,राकी, प्यारेलाल ने विशेष सहयोग प्रदान किए।


0 टिप्पणियाँ