Music

BRACKING

Loading...

.MP : कांग्रेश ने इन टिकटों पर किया फेर-वदल

 मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने गुरुवार आधी रात को 88 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी की। इसमें पहली लिस्ट में जारी 144 सीटों में से 3 सीटों पर प्रत्याशी बदले हैं। ये सीटें दतिया, पिछोर और गोटेगांव हैं। भाजपा से कांग्रेस में आए दीपक जोशी को खातेगांव से टिकट दिया गया है। कांग्रेस अब तक 230 सीटों में से 229 सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। एक मात्र बैतूल जिले की आमला सीट होल्ड पर है।

कांग्रेश में  टिकटों को ले कर आज भी कार्यकर्ता असंतोष ,

.कांग्रेश ने इन टिकटों पर किया फेर-वदल  और 3 प्रत्याशियों को टिकट देकर वापस क्यों लिया?

सुमावली से विधायक अजब सिंह कुशवाह, मुरैना से राकेश मावई और बड़नगर से विधायक मुरली मोरवाल के टिकट काटे गए हैं।

शिवपुरी जिले की पिछोर, दतिया और नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव में पार्टी को बैकफुट पर आना पड़ा है।  पिछोर में टिकट देकर वापस लेने की कहानी  कुछ इस तरह  है। यहां से पांच बार के विधायक केपी सिंह को पहली लिस्ट में शिवपुरी शिफ्ट कर दिया। उनकी जगह पिछोर में शैलेंद्र सिंह को टिकट दिया। था  अब उनकी जगह अरविंद सिंह लोधी को उतारा गया है। दतिया में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के सामने पार्टी ने पहली लिस्ट में अवधेश नायक को टिकट दिया था। वे कुछ दिनों पहले ही भाजपा से कांग्रेस में आए थे, लेकिन टिकट घोषित होते ही उनका विरोध शुरू हो गया था। विरोध की आंच भोपाल तक पहुंच गई थी। पार्टी ने हालात को भांपते हुए टिकट बदलना ही सही  समझा। अब उनकी जगह नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ मैदान से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ रहे राजेंद्र भारती को टिकट दिया है। वे 2008 से पेड न्यूज मामले में नरोत्तम के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।

पहली लिस्ट में गोटेगांव से विधायक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति का टिकट काटकर शेखर चौधरी को प्रत्याशी बनाया था। अब फिर प्रजापति को टिकट दे दिया है। इसके पीछे दबाव की राजनीति है। दरअसल, टिकट कटने के बाद भाजपा के नेता प्रजापति के संपर्क में थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ