धान खरीदी का शुभारंभ हुआ
बिर्रा -सेवा सहकारी समिति पंजीयन क्रमांक 1012 बिर्रा धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ पं जितेन्द्र तिवारी द्वारा मां लक्ष्मी, छत्तीसगढ़ महतारी व किलोवाट की पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। प्रथम किसान हीरालाल बघेल, श्रीमती सुशीला बघेल, श्रीमती बदराबाई के धान को तौलकर विधिवत शुभारंभ किया गया। बिर्रा में धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष मणीलाल कश्यप ने कहा कि सभी किसानों को अपने मेहनत का वाजिब दाम मिल सके इसलिए समर्थन मुल्य पर धान खरीदी की जा रही है अतः सभी किसान धान खरीदी केन्द्र में धान बेचकर उचित मुल्य प्राप्त करें। वहीं रमेशचंद कर्ष ने सरकार की महत्वकांक्षी योजना का लाभ उठाने की बात कही। संस्था प्रबंधक नरेंद्र सिंह राजपूत ने सभी किसानों से अपील की कि साफ़ सुथरा धान लेकर आए और ज़रूरी कागजात जैसे ऋण पुस्तिका,टोकन आदि के साथ अपना धान खरीदी केन्द्र तक लेकर आएं।इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि एकादशिया साहू, नोडल अधिकारी जी आर छात्रे, पूर्व सरपंच देवप्रसाद भारद्वाज, लोकपाल देवांगन, हेमंत देवांगन, आपरेटर दीपक देवांगन,शिवलाल कश्यप, कांशीराम कश्यप, फिरूराम यादव एकांश पटेल सहित ग्रामवासी एवं किसान उपस्थित थे।
डभराखुर्द धान खरीदी केन्द्र का शुभारंभ
बिर्रा -कृषि साख डभराखुर्द पं. क्र.1050 धान खरीदी केन्द्र डभराखुर्द में किसान हेमलाल केंवट के 219 बोरी धान तौलकर खरीदी का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक बिर्रा के शाखा प्रबंधक के के कश्यप, संस्था प्रबंधक हिरो साहू, सुपरवाइजर उज्जवल दुबे, सरपंच प्रतिनिधि रमेश पटेल,नोडल अधिकारी केसी पंकज,धान खरीदी केन्द्र प्रभारी अनिल कुमार चंद्रा, आपरेटर छत्रपाल साहू, चंद्रभूषण कश्यप, लक्ष्मी चौहान,डिगम्बर पटेल, शिवनाथ पटेल, जैतराम पटेल, राजकुमार कश्यप,मनहरण पटेल,दिलहरण केंवट, मधुसूदन, गंगाराम केंवट, रामरतन, घनश्याम पटेल सहित निगरानी समिति के सदस्य व किसान बंधु उपस्थित थे।ब्रांच मैनेजर श्री कश्यप ने सभी किसानों से समर्थन मुल्य पर धान खरीदी करने की बात कही।


0 टिप्पणियाँ