Music

BRACKING

Loading...

मतदाताओं में दिखा उत्साह, युवा हो या बुजुर्ग सभी ने किया मतदान

शांतिपूर्ण संपन्न हुआ मतदान

मतदान के लिए सुबह से ही लगीं लंबी कतारें



शिवपुरी,   विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए 17 नवंबर को मतदान किया गया। पूरे जिले में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। जिले में पांच विधानसभाओं में मतदान हुआ जिसमें करेरा, पोहरी, शिवपुरी, पिछोर और कोलारस विधानसभा हैं।
युवा हो या बुजुर्ग या महिलाएं और दिव्यांगजन सभी ने उत्साह दिखाते हुए मतदान किया। पहली बार वोट कर रहे युवा मतदाता भी उत्साहित दिखाई दिए। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ और शाम 6 बजे तक संपन्न हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी-लंबी कतारें लगने लगीं। प्रत्येक 2 घंटे में मत प्रतिशत की रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें शाम 5 बजे तक जिले में 72% मतदान हो चुका था।
जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार चौधरी पत्नी और बेटी सहित पुलिस लाइन स्थित मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। एडीएम विवेक रघुवंशी और जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी सुबह से ही मतदान केंद्र के भ्रमण पर रहे। उन्होंने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखी। आदर्श मतदान केंद्र कांकर में दिव्यांग मतदाताओं को फूलमाला पहनाकर उनका उत्साह वर्धन किया। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से निर्वाचन संपन्न हुआ। प्रशासन एवं पुलिस की टीम ने सतर्क रहकर काम किया। मतदान केंद्रों पर निगरानी के लिए सेक्टर अधिकारी तैनात रहे।

आकर्षक तरीके से सजे आदर्श मतदान केंद्र
आदर्श मतदान केंद्र सभी के आकर्षण का केंद्र रहे शादी समारोह की तरह मतदान केंद्रों को सजाया गया। आदर्श मतदान केदो में बुजुर्ग व दिव्यांगों के लिए सहायता, व्हीलचेयर, दिव्यांग मित्र की व्यवस्था की गई। क्यू लैस मतदान के लिए कुर्सियों की पर्याप्त व्यवस्था रही।

महिलाओं ने किया पिंक बूथ का संचालन
महिलाओं द्वारा संचालित 145 पिंक बूथ बनाए गए जिसमें पी 1 से लेकर पी 3 तक मतदान दल में सभी महिला सदस्य रहीं। महिलाओं ने बड़े उत्साह से मतदान कराया और सफलतापूर्वक बूथ का संचालन किया।

देखने लायक रहा बुजुर्ग और दिव्यांगों का उत्साह
न केवल युवा मतदाता बल्कि बुजुर्गों और दिव्यांगों का उत्साह भी देखने लायक था। भले ही चलने फिरने में समस्या हो लेकिन दिव्यांगजन और बुजुर्ग मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपना मतदान किया और सभी के लिए प्रेरणा बने। इस बार मतदान में एक नई पहल हुई। दिव्यांग कर्मचारियों ने मतदान दल में ड्यूटी की और सभी विधानसभा में एक एक दिव्यांग बूथ भी बनाए गए।

पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं में खुशी जिनकी उम्र अभी 18 वर्ष हुई और जिन्होंने अपना वोटर कार्ड बनवाया। इस विधानसभा चुनाव में पहली बार युवा मतदाताओं ने अपना मतदान किया। पहली बार वोट करने वाले मतदाताओं में भी खुशी देखी गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ