Music

BRACKING

Loading...

सर्किल जेल शिवपुरी में निरुद्ध बंदियों का समुचित स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य की उचित देखभाल शिविर सम्पन्न



शिवपुरी,  स्वास्थ्य आयुक्त भोपाल के निर्देशानुसार सर्किल जेल शिवपुरी में निरुद्ध बंदियों का समुचित स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य की उचित देखभाल हेतु गतदिवस विभिन्न रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों के 17 सदस्यीय दल द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन कर समस्त बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं आवश्यकतानुसार उपचार दिया गया।
शिविर के दौरान लाभान्वित बंदियों की संख्या 215 रही जिसमें नाक, कान, गला के 28 बंदियों, दंतरोग के 34 बंदियों, मनोरोग के 13 बंदीगण, दमा श्वास के 11 बंदीगण, खाज- खुजली एलर्जी के 41 बंदीगण, ब्लड शुगर व हीमोग्लोबिन के 19 बंदीगण, नेत्ररोग के 34 बंदीगण, अस्थिरोग के 17 बंदीगण कुल 201 बंदीगण तथा 14 महिला बंदी सम्मिलित रहे।
शिविर में डॉ. मेघा प्रभाकर, ई.एन.टी. विशेषज्ञ, डॉ. अनिल शर्मा, सर्जिकल विशेषज्ञ, डॉ. आलोक श्रीवास्तव, अस्थिरोग विशेषज्ञ, डॉ. विवेक विमल, मेडीकल ऑफीसर, डॉ. दिनेश अग्रवाल, मेडीकल ऑफिसर (नेत्र), डॉ. योगेंद्र रघुवंशी, मेडिकल ऑफिसर (मनोरोग), डॉ. अंजना जैन, महिला चिकित्साधिकारी, डॉ. गोविन्द रावत, चिकित्साधिकारी (दंतरोग), डॉ. सुधीर गोयल, चिकित्साधिकारी (क्षयरोग) एवं लैब टैक्नीशियन, बायोकेमिस्ट, नेत्र सहायक, नर्सिंग ऑफीसर, फार्मासिस्ट आदि उपस्थित हुए।
शिविर के दौरान रमेशचंद्र आर्य, जेल अधीक्षक, डॉ.जलज शर्मा, जेल चिकित्सक, सुश्री शिल्पा छत्तर, सहायक जेल अधीक्षक एवं जेल स्टाफ उपस्थित रहा। उक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा शिविर में सहयोग प्रदान किये जाने से चिकित्सकों द्वारा प्रशंसा व्यक्त की गई। अंत में जेल अधीक्षक आर्य द्वारा शिविर में उपस्थित समस्त चिकित्साधिकारियों तथा कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ