विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा अंतर्गत 15 दिसम्बर तक आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम
शिवपुरी, विश्व एड्स दिवस (01 दिसम्बर 2023) के अवसर पर जिले में 01 से 15 दिसम्बर तक विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष विश्व एड्स दिवस हेतु थीम ‘‘लेट कम्यूनिटीज लीड’’ निर्धारित की गई है। जिसके तहत जागरूकता सत्र 2 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे आईटीबीपी शिवपुरी में आयोजित किया जाएगा।विश्व एड्स दिवस पखवाड़ा अंतर्गत एचआईवी एवं एड्स की रोकथाम में समुदाय को अग्रिम पंक्ति में रखते हुए नेतृत्व करने हेतु प्रोत्साहित किया जाना है। थीम के अनुसार विश्व एड्स दिवस के अवसर पर आयोजित समस्त कार्यक्रमों में समुदाय विशेष की भागीदारी यथासंभव सुनिश्चित कराई जानी है। जिले में कार्यरत टी.आई परियोजना, लिंक वर्कर स्कीम एवं विहान टीम अथवा एआरटी सेंटर, आईसीटीसी एवं समस्त स्टेक होल्डर्स तथा अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता से जिले में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ