Music

BRACKING

Loading...

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर, मेरे उभरते सितारे के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन


(दादा जी से मिली प्रेरणा)

बम्हनीडीह-अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर 3 दिसंबर को बाबा सिद्धेश्वर की नगरी भोलेनाथ जी के धाम बरगढ़ी (बम्हनीडीह) में मेरे उभरते सितारे के तहत छाया डडसेना जी (आयोजक) और उनके सहयोगी किरण, खोवाराम, साक्षी, काजल, रूपनारायण, ज्योति , सुभम, अमन द्वारा दिव्यांग बच्चों के लिए पेंटिंग, गीत, नृत्य, का कार्यक्रम रखा गया। जिससे बच्चे बहुत प्रोत्साहित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप हरिराम डडसेना (जिला ए. पी. सी) रहे। इस अवसर पर मुख्यातिथि ने कहा कि छाया डडसेना जी का यह कदम बहुत सराहनीय है। इस अवसर पर मयंक रुहेला (एक कदम और फाउंडेशन), शशीबाला जी (स्पेशल शिक्षिका बी. आर. पी.) सहित शिक्षक और पालक की भारी संख्या में उपस्थिति रही। छाया डडसेना ने बताया कि यह प्रेरणा उन्हें अपने दादा जी धनीराम डडसेना जी से मिला है। जीवन में कुछ भी हो पर हार न मानो। सभी के आशीर्वाद से यह अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस समारोह सफल आयोजित हुआ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ