भाजपा कार्यालय पहुंचकर बधाई देते समाज के लोग
पहली बार मिला भाजपा से मरार पटेल समाज को टिकट
रायपुर/अभनपुर/ कटघोरा विधानसभा क्षेत्र से मरार पटेल समाज से प्रेमचंद पटेल को पहली बार से टिकट मिला। उन्होंने कांग्रेस के कद्दावर नेता पुरुषोत्तम कंवर को 16900 मतों के बड़े अंतर से पराजित कर जीत विजय प्राप्त किया। रायपुर जिले के जिला अध्यक्ष ईश्वर पटेल ने बताया पहली बार पटेल समाज को भारतीय जनता पार्टी से टिकट दिया गया। प्रदेश में मरार पटेल समाज की संख्या में करीब 30 लाख जनसंख्या है। वही पहले ही अवसर पर बड़े अंतर से जीत दर्ज करने पर पटेल समाज में हर्ष की लहर है। समाज के लोगों ने सोसल मीडिया में खूब बधाई शुभकामनाएं दें रहें। वही रायपुर जिला के जिला अध्यक्ष ईश्वर पटेल, मरार पटेल महासंघ के सचिव पतिराम पटेल,आत्मा नारायण पटेल ,रामफल पटेल, झड़ीराम पटेल, युवा प्रकोष्ठ अभनपुर हेमंत साहू सहित सभी पदाधिकारियों ने भाजपा प्रदेश कार्यालय रायपुर पहुंचकर प्रेमचंद को गुलदस्ता भेंट कर बधाई दिए।

0 टिप्पणियाँ