Music

BRACKING

Loading...

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर शिवपुरी जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित



शिवपुरी  विश्व एड्स दिवस के अवसर पर 01 दिसम्बर को शासकीय जिला चिकित्सालय शिवपुरी में  सिविल सर्जन डॉ.बी.एल.यादव की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय के डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ के साथ एक कार्यशाला आयोजित की गई।
 डॉ.यादव द्वारा एचआईवी एवं एड्स के बारे में जानकारी दी गई। एचआईवी और एड्स के मरीजों से समानता का व्यवहार करते हुए जांच एवं उपचार किये जाने के निर्देश दिये। सभी मरीज संभावित एचआईवी पॉजीटिव हो सकता है इसलिये चिकित्सालय में ड्यटी के दौरान फूल प्रकोशन के साथ मरीजो का उपचार करें। किसी भी तरह की हाथों में रिंग, कड़ा, अंगुटी इत्यादि सामग्री ड्यूटी के दौरान उपयोग में नहीं लाये क्योकि इससे खतरा रहता है।
डॉ.अलका त्रिवेदी, जिला क्षय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी (एड्स) की अध्यक्षता में एवं प्राचार्य विवेक श्रीवास्तव के समन्वय में शासकीय एक्सीलेंस विद्यालय कमांक 01 में स्कूल के छात्र छात्राओं के बीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में अपर जिला न्यायाधीश एवं मुख्य अतिथि अर्चना सिह द्वारा मां सरस्वती को माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।
जिला क्षय अधिकारी एवं नोडल अधिकारी डॉ.अल्का त्रिवेदी द्वारा विश्व एड्स दिवस इस वर्ष की थीम ‘‘समुदाय को नेतृत्व करने दें’’ के बारे में जानकारी देते हये बताया कि एचआईवी/ एड्स के पीड़ितो के प्रति सहानुभूति एवं समानता का व्यवहार रखे। अपर जिला न्यायाधीश अर्चना सिंह ने एचआईवी एक्ट 2017 के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मानव रोगक्षम अल्पता विषाणु और अर्जित रोगक्षम अल्पता संलक्षण (निवारण और नियंत्रण) अधिनियम, 2017 एक प्रगतिशील कानून है। यह एक्ट 2017 में बना एवं 10 सितम्बर 2018 से देश में लागू हुआ है। यह अधिनियम किसी भी जगह या हालात में एचआईवी पॉजिटिव व्यक्तियों के साथ होने वाले किसी भी तरह के भेदभाव या बुरे बर्ताव पर रोक लगाता है। इस अधिनियम के तहत जिला स्तर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला शिकायत अधिकारी होते हैं।

स्कूल में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
 शासकीय एक्सीलेंस विद्यालय क्रमांक 1 में कक्षा 9 एवं 11वी के छात्र/ छात्राओं द्वारा चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लिया एवं उत्कृष्ट चित्र बनाने वाले छात्र/ छात्राओं को अपर जिला न्यायाधीश अर्चना सिंह ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं शील्ड प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

रैली और कैंडल मार्च
 रैली टी.बी अस्पताल से प्रारम्भ होकर अस्पताल चौराहा एवं शहर के मुख्य मार्ग से होती हुई ए.आर.टी सेन्टर पर समाप्त की गई। कैंडल मार्च कार्यक्रम के दौरान ए.एन.एम ट्रेनिंग सेंटर की प्रशिक्षार्णियों एवं ए.आर. टी सेन्टर, आई.सी.टी.सी सेंटर, संकल्प समाज सेवी संस्था शिवपुरी के संयुक्त तत्वाधान से सिविल सर्जन डॉ. बी.एल.यादव द्वारा हरी झण्डी दिखाकर कंडेल मार्च का आयोजन किया गया। जिला चिकित्सालय शिवपुरी से अस्पताल चौराहा शिवपुरी तक कैंडल मार्च निकाला गया।

 नुक्कड़ नाटक
 नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जिला चिकित्सालय केम्पस में एचआईवी/ एड्स जागरूकता का संदेश दिया गया। उक्त कार्यक्रम ए.एन.एम ट्रेनिंग सेंटर द्वारा आयोजित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ