Music

BRACKING

Loading...

बकरी पालन पर प्रशिक्षण 26 से

 


शिवपुरी,   उद्यमिता विकास केन्द्र मध्यप्रदेश (सेडमैप) द्वारा पशुपालन विशेषकर बकरी पालन पर आधारित चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 26 फरवरी से प्रारंभ हो रहा है। प्रशिक्षण के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी है।
उद्यमिता भवन अरेरा हिल्स भोपाल में 26 से 29 फरवरी तक आयोजित प्रशिक्षण में पशुपालन से सम्बंधित स्वरोजगार, नियम-प्रक्रियाओं और शासकीय योजनाओं आदि की जानकारी प्रदान की जाएगी। प्रशिक्षण में सम्मिलित होने के लिए पूर्व पंजीयन आवश्यक है।
प्रशिक्षण सहयोगी डॉ. संध्या जोशी ने बताया कि अत्याधुनिक वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन कैसे करें, इस सम्बंध में विषय विशेषज्ञ मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इच्छुक व्यक्तियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया जाएगा। पशुपालन पर आधारित स्वरोजगार के इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी के लिए सेडमैप में 9301389062 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ