Music

BRACKING

Loading...

स्वच्छ भारत मिशन- ग्रामीण एवं स्वच्छता ग्रीन लीफ अंतर्गत आतिथ्य सुविधाओं की रेटिंग के तहत बैठक 26 फरवरी को



शिवपुरी,   मिशन संचालक, राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण भोपाल द्वारा पेयजल और स्वच्छता विभाग ने पर्यटन मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान से देश में आतिथ्य सुविधा जैसे रिसोर्ट, होमस्टे, धर्मशाला इत्यादि में सुविधाओं के लिए स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया है, जिसके संबंध में अन्तर्विभागीय समन्वय से कार्य किया जाना है। स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम का शुभारंभ किए जाने के संबंध में 26 फरवरी सोमवार को टीएल बैठक के पश्चात कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक का आयोजन किया गया है। इससे संबंधित विभागों को इस कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ