उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान करते हुए अतिथि
बिर्रा - बम्हनीडीह विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिर्रा में संचालित जिनियस इंग्लिश मिडियम स्कूल बिर्रा द्वारा आयोजित एनुअल फंक्शन (वार्षिकोत्सव समारोह) में मुख्य अतिथि ठा. गोपी सिंह जी ( भाजपा जिला उपाध्यक्ष सक्ती)ने आज विद्यालय के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आज भले ही हम सबकी मातृभाषा हिंदी है पर अंग्रेजी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राथमिकता दी गई है। इसलिए हमें हिंदी के साथ अंग्रेजी भाषा का ज्ञान होनी चाहिए। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और सरस्वती पूजन के साथ हुआ। इस अवसर पर अध्यक्षता जनपद सदस्य श्रीमती पीली बाई साहू,नोडल अधिकारी एफ एल साहू,पं गीता प्रसाद तिवारी,एस के तिवारी, डॉ कमल किशोर बरेठ,रमेश विभर, रमेश कुर्रे, मिडिया से चित्रभानू पांडेय, जितेन्द्र तिवारी,संजू साहू, एकांश पटेल, जीवनलाल साहू,कमल खूंटे, शुभम् थवाईत बतौर अतिथि के रूप में शामिल हुए। सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार की ओर से शाल श्रीफल पुष्पमाला भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में पं गीता प्रसाद तिवारी,एफ एल साहू, जितेन्द्र तिवारी ने विद्यालय के सर्वांगीण विकास और बच्चों को शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियों पर ध्यान देने की बातें कही। वार्षिकोत्सव समारोह में वर्ष 2022-2023 के उत्कृष्ट विद्यार्थियों को मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। छोटे छोटे नन्हे बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी उपस्थित अतिथियों और अविभावकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आयोजन को सफल बनाने जिनियस इंग्लिश मिडियम स्कूल के संचालक एल .आर. साहू , प्राचार्य उमेश कश्यप, शिक्षक रमाशंकर टण्डन , संजय कुम्भर ,अमृश सर ,शिक्षिका रामप्यारी कश्यप, शकुंतला कश्यप, दिव्या ,प्रगति ,आरती, भारती साहू, उत्तरा कुमारी साहू, सभी शिक्षक साथियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा ।

0 टिप्पणियाँ