Music

BRACKING

Loading...

1950 वोटर हेल्पलाईन एवं सी-विजिल हेतु जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित , व्यय लेखा दल हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त



शिवपुरी, 16 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचन से संबधित कार्यों के सुचारू संचालन हेतु नोड़ल अधिकारी एंव नोडल अधिकारी के सहयोगी अधिकारी नियुक्त किये जाकर विभिन्न कार्य दायित्व सौंपे गये हैं।

उक्त आदेश के परिप्रेक्ष्य में लोकसभा निर्वाचन 2024 की संपूर्ण प्रक्रिया समापन होने तक जिला मुख्यालय स्तर पर कलेक्ट्रेट शिवपुरी स्थित लोक सेवा कार्यालय कक्ष को 1950 वोटर हेल्पलाइन एवं सी-विजिल हेतु जिला स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया जाता है।

लोकसभा निर्वाचन 2024 कन्ट्रोल रूम का फोन नंबर 07492-233811 रहेगा। कन्ट्रोल रूम के प्रभारी के रूप में लोक सेवा केंद्र के प्रबंधक रवि शर्मा (9425741303) को नियुक्त किया गया है। लोकसभा निर्वाचन 2024 हेतु जिला स्तर पर स्थापित 1950 वोटर हेल्पलाइन एवं सी-विजिल हेतु जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी चक्रीय क्रम में तीन शिफ्ट में लगाई गई है। कन्ट्रोल रूम प्रभारी समस्त पर्यवेक्षण अधिकारी एवं सहायक कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित करेगें।

---------------------------------------------------------------------------

व्यय लेखा दल हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त 

शिवपुरी, 16 मार्च 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए अभ्यर्थियों द्वारा निर्वाचन व्ययों के अनुवेक्षण तथा लेखों के रखरखाव हेतु व्यय लेखा दल गठित कर संयुक्त कलेक्टर मोहम्मद यूनुस कुरैशी को नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा जिला पेंशन अधिकारी एल.एस.अलपुरिया उनके निर्देशन में कार्य करेंगे।

लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए अभ्यर्थियों द्वारा उपगत अथवा प्राधिकृत निर्वाचन व्ययों के अनुवेक्षण तथा लेखों के रखरखाव हेतु भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 में उल्लेखित विधि तथा धारा 159 में दिए गए प्रावधान का अनुशरण करते हुए दल गठित किया जाकर सौंप गए दायित्वों के निर्वहन हेतु आदेशित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ