बैठक के दौरान निर्वाचन सहायक रिटर्निग जे.पी.गुप्ता ने कहा कि अवैध धन, शराब व अन्य मादक पदार्थ सहित ऐसी सभी संदेहास्पद सामग्री के परिवहन की सामग्री की बारीकी से जांच करें, जिससे मतदाताओं को लुभाया जा सकता है। लोकसभा निर्वाचन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने एसएसटीऔर बीएसटी की टीमों को निर्देश देते हुए बताया की कार्यवाही के समय सभी सदस्यों का व्यवहार सौम्य और शालीन होना चाहिए लेकिन संदेहास्पद सामग्री पकड़े जाने पर कार्यवाही पूरी सकती से की जाए। यदि कोई समस्या आती है तो तहसीलदार एवं पुलिस प्रशासन को सूचना करें ताकि वह मौके पर उपस्थित हो सके।
उन्होंने कहा है कि एसएसटी एवं एफएसटी में शामिल सभी अधिकारी/ कर्मचारी आपसी समन्वय बनाकर और पूरी मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें, साथ ही स्थल पर पूरी कार्यवाही की निष्पक्षता के साथ वीडियो रिकॉर्डिंग कराएं और संबंधित को की गई कार्यवाही की लिखित में जानकारी दें।

0 टिप्पणियाँ