वोट करेगा जन-जन की थीम के साथ स्वीप अंतर्गत बिहान की महिलाएं
बम्हनीडीह-जनपद पंचायत बम्हनीडीह में कलेक्टर एवम जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आकाश छिकारा के निर्देशन में आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदाताओ की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कोसा कांसा कंचन, वोट करेगा जन-जन की थीम के साथ स्वीप अंतर्गत बिहान महिला स्व सहायता समूहों द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन गोकुल रावटे के मार्गदर्शन एवम कुबेर सिंह उरेती मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत बम्हनीडीह एवम बी पी साहू विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत बम्हनीडीह के नेतृत्व में जनपद स्तरीय मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है,
हाथों में मेहंदी लगाकर मतदाता जागरूकता करती समूह की महिलाएंजिसमे बिहान योजना के समस्त कैडर पीआरपी, FLCRP , सक्रिय महिला, RBK, सीएलएफ पदाधिकारी , समूह के सदस्य द्वारा शत प्रतिशत मतदान करने हेतु शपथ लिया गया, साथ ही मतदाता जागरूकता का नारा लगाते हुए भ्रमण किया गया, तथा लोगो को बिना किसी लालच और भय से मतदान में भाग लेने हेतु प्रेरित किया गया, महिला स्व सहायता समूह के सदस्य द्वारा रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया।
रंगोली के माध्यम से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया



0 टिप्पणियाँ