Music

BRACKING

Loading...

बिर्रा धूमधाम से मनाया गया होली का पर्व:रंग और गुलाल लगाकर लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई

फाग गीत के साथ होली का जश्न मनाते हुए ग्रामीण

(चुनावी माहौल के बीच होली के रंग में रंगा बिर्रा नगर)

बिर्रा-:नगर में लोगों ने सोमवार को जमकर होली खेली। हर गली चौक चौराहों जगह-जगह पर सोमवार को रंग और गुलाल जमकर बरसा। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी डीजे की धुनों पर थिरकते दिखे। पूरे शहर और देहात में शाम तक होली का खुमार छाया रहा। लोगों ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। युवा पत्रकार एकांश पटेल ने कहा कि रंगों का पर्व होली का इंतजार हर किसी को बड़ी बेसब्री के साथ रहता है। इस दिन चारों तरफ रंग, गुलाल-अबीर नजर आते हैं। इस दिन हर कोई अपने सारे गिले-शिकवे भूलकर होली का त्यौहार मनाते हैं।

एक दूसरे को गुलाल लगाते हुए युवा

छोटे-छोटे बच्चे सुबह से ही अपने घरों की छतों से आने-जाने वालों पर पिचकारियों से पानी की बौछार व गुब्बारे मार रहे थे। महिलाएं घर आने वाले लोगों की खातिरदारी में पकवान बनाने में जुटी थीं। कई मोहल्लों में ढोल की थापों पर युवाओं ने जमकर डांस किया। सुबह मौसम में गर्मी होते ही लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाना शुरू कर दिया। मोहल्ले के लोगों एवं महिलाओं ने अपनी-अपनी टोलियां बनाकर घर-घर जाकर होली खेली। जिन घरों में होली पर रिश्तेदार आए थे, वहां त्योहार की रौनक और बढ़ गई थी। लोगों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल और रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। अधिकांश स्थानों पर लोगों ने गिले-शिकवे मिटाकर एक-दूसरे को गला लगाया और फिर अबीर-गुलाल के साथ जमकर होली

पुलिस रही मुस्तैद

होली पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी सोमवार को पूरे दिन मुस्तैद रहे। शहर के प्रत्येक चौराहे और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। शहर में शांतिपूर्ण माहौल में शामिल होली का त्योहार मनाया गया। एसपी और डीएम पल-पल की खबर लेकर सड़क पर जमे रहे।

नकली बाल, मुखौटा, फटे कपड़े पहने हुए होली का जश्न मनाते हुए युवा

अलग-अलग दिखे नज़ारे

होली के दौरान लोगों का रूप बदला हुआ नजर आया। विशेष कर युवाओं का यह हाल रहा। चेहरे पर लाल, पीले, चमकीला रंग लगाए युवाओं की टोली सड़कों पर घूम रही है। नकली बाल, मुखौटा, फटे कपड़े पहने हुए भी लोग दिखाई दिए। इस मामले में लड़कियां भी पीछे नहीं दिखी। वह भी अपने सहेलियों की टोली बनाकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाते हुए होली उत्सव का आनंद लेती नजर आई।

होली के दिन खुशी की ऐसी लहर चली जिसमें युवा रोड पर लेटर फोटो खिंचाने लगे

इस अवसर पर उमेश दुबे, सौखी लाल पटेल, अर्जुन पांडेय, राघवेंद्र पांडेय, मसत धीवर, परदेशी केंवट, जगराम पटेल, संजय पटेल, बलराम कश्यप, लक्ष्मी आदित्य, अनूप कुमार साहू, सुनील मैथ्यू, साहिल राज, राहुल साहू, किशन कश्यप, प्रमोद कश्यप, तिजराम कश्यप, भोला देवांगन, लखन देवांगन, धनसाय कश्यप, उमाशंकर कश्यप सहित भरी संख्या में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ