Music

BRACKING

Loading...

थाना देहात पुलिस द्वारा पुरानी शिवपुरी से लापता बालक को 06 घंटे के भीतर किया दस्तयाब


दिनांक 24.04.24 को शाम 07 बजे नाबालिक बालक उम्र 16 साल अपने घर राजपुरा रोड भैरो बाबा मंदिर के पास शिवपुरी से गुम हो गया था जिसकी सूचना परिजनो द्रारा आज दिनांक 25.04.24 को दोपहर 02.00 बजे थाना देहात शिवपुरी पर दी गई जिस पर से अपराध धारा 363 भादवि का प्रकरण कायम कर तत्काल विवेचना प्रारम्भ की गयी एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजीव मूले एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री संजय चतुर्वेदी के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी देहात निरीक्षक जितेन्द्र सिंह माबई एवं उनकी टीम के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहृत बालक की पतारसी के लिये विभिन्न स्थानों पर जाकर प्रयास किया गया पतारसी करते हुए अपहृत बालक  को आज दिनांक 25.04.24 को ही दस्तयाब किया गया।


सराहनीय भूमिका - निरीक्षक जितेन्द्र सिंह माबई थाना प्रभारी देहात, उनि जे.बी. सिह बैस, प्रआर. 499 देवेन्द्र सेन, प्रआर. 342 मोहन सिह चौहान, आर. 708 रनवीर शर्मा, आर. 580 दिलशाद थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ