Music

BRACKING

Loading...

नवीन 33 के.व्ही.लाईन अमोलपठा पर विद्युत आज से प्रारंभ, बरतें सावधानी



शिवपुरी,   जिले के अंतर्गत नवीन 33 के.वी.लाईन अमोलपठा फीडर का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। उक्त नवीन लाईन पर 33000 बोल्ट का करेंट बिना किसी अन्य सूचना के 30 अप्रैल से प्रारंभ किया जाएगा।
म.प्र.म.क्षे.वि.वि.क.लिमि. के उपमहाप्रबंधक (एसटीसी) ने बताया कि 33 के.व्ही लाईन से ग्राम सरखडपुर, फुर्तला, काशीपुर, शेरगढ तिराहा, कोडर, थरखेडा एवं नौथनी इत्यादि स्थानों के आसपास के निवासीगण, कृषक एवं अन्य सर्वसाधारण आवश्यक सावधानियाँ बरतें। उक्त लाईन से उकायला, उडवाहा, राजगढ, आमोल पठा, पारागढ, जयनगर, दिवट, शंकरगढ, धरखेडा, नौधनी, चौपडा, कालाखेत, नयाखेडा, गणेशखेडा, घोडाताल, कुण्डलपुर एवं जयरावन ग्राम में विद्युत प्रदाय किया जाएगा। जिसमें नव-निर्मित लाईन के नीचे अपनी फसलों का खलियान, भूसा एवं अन्य ज्वलनशील पदार्थ न रखें। नव-निर्मित लाईन के नीचे स्वंय का अथवा जानवरों का स्थाई अथवा अस्थाई आवास न बनायें। नव-निर्मित लाईन के पोल, स्टे तथा अन्य उपकरणों को नहीं छुएं एवं लाईन से छेडछाड़ न करें। नव-निर्मित लाईन के पोल, स्टे आदि से अपने मवेशियों को नहीं बांधें तथा दूर रखें। नव-निर्मित लाईन के नीचे एवं पोल के आस-पास वृक्ष न लगाए। अन्यथा किसी भी घातक अथवा अघातक दुर्घटना (जनधन) तथा फसलों के आर्थिक नुकसान हेतु म.प्र.म.क्षे.वि.वि.क.लिमि. जिम्मेदारी नहीं होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ