Music

BRACKING

Loading...

मतदाता जागरूकता के लिए नगर परिषद बदरवास द्वारा किये जा रहे हैं प्रयास



शिवपुरी,   कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी द्वारा दिए गए निर्देशानुसार नगर परिषद बदरवास में मतदाता जागरूकता के लिए विशेष प्रयास किये जा रहे हैं।
नगर परिषद के वाहनों से 07 मई मंगलवार को प्रातः 07 बजे से सांय 6 बजे तक मतदान करने के संबंध में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा विभिन्न गीतों के माध्यम से मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए गाने बजाये जा रहे हैं।
इस संबंध में मुख्य नगरपालिका अधिकारी सौरभ गौड़ द्वारा बताया गया कि जिले के स्वीप गतिविधियों के नोडल अधिकारी के रूप में जिला पंचायत सीईओ उमराव सिंह मरावी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी कोलारस बी.एस.यादव एसडीएम के निर्देशन में यह कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर परिषद द्वारा बदरवास में स्थित विभिन्न शासकीय कार्यालयों जैसे -नगर परिषद, जनपद, कृषि उपज मंडी एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों जैसे- पेट्रोल पंप आदि पर बैनर, होडिंग के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
समाचार क्रमांक 111/2024       ---00---

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ