जिला पंचायत सीईओ उमराव मरावी के निर्देशन में स्वीप गतिविधियां आयोजित हो रही है परंतु शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए सभी की अहम भूमिका है। इसलिए विभिन्न स्टेकहोल्डर के साथ स्वीप गतिविधियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई बैठक में व्यापारी संघ, चेंबर ऑफ कॉमर्स, औद्योगिक क्षेत्र, थर्ड जेंडर, गैस एजेंसी संचालक, धर्म गुरु आदि मौजूद रहे।
बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश शुक्ला ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन के लिए जिले में 7 मई को मतदान होना है जिले में शत प्रतिशत मतदान हो इसमें आप सभी की महत्वपूर्ण भूमिका है। यहां बैठक में उपस्थित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधि उनसे जुड़े समुदाय को जागरूक करें और अपनी भूमिका अदा करें। उन्होंने कहा कि यदि सभी मिलकर प्रयास करते हैं तो किसी भी लक्ष्य को पूरा किया जा सकता है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए हम सभी को मिलकर मतदाता जागरूकता अभियान में भागीदारी करनी है।
दुकानों पर दिए जाने वाले बिल में मतदान की सील हो, दुकानों के बाहर स्टीकर लगाए जाएं। गैस एजेंसी द्वारा घरों में पहुंचाए जाने वाले गैस सिलेंडरों पर मतदाता जागरूकता के स्टीकर लगाए जाएं। धर्म गुरुओं द्वारा लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया जाए। इस प्रकार सभी इस अभियान में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकते हैं।

0 टिप्पणियाँ