शिवपुरी : पुलिस ऑब्जर्वर ने पिछोर के एसएसटी नाकों का किया भ्रमण
शुक्रवार, अप्रैल 26, 2024
शिवपुरी, लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत गुरुवार को गुना शिवपुरी संसदीय क्षेत्र 04 के पुलिस ऑब्जर्वर के.आर. चौरसिया ने पिछोर विधानसभा क्षेत्र 26 के अन्तर्गत आने वाले संवेदनशील अंतरराज्यीय माताटीला तथा बामोरकला थाने के मसीदघाट नाकों का भ्रमण किया। जहां पर उन्होंने भ्रमण के दौरान नाकों पर तैनात सभी कर्मचारियों से बातचीत की तथा आने वाली समस्याओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही वहां पर लगे हुए स्टॉफ को समझाइस देते हुऐ बताया कि यह ड्यूटी महत्त्वपूर्ण है वाहनों सहित व्यक्तियों की अच्छी तरह से सघन चेकिंग करें यदि आप लोगों को जो भी समस्या आती है। इसकी सूचना आप कंट्रोल रूम में शीघ्र करें। एसएसटी नाकों के भ्रमण के दौरान पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा, पिछोर थाना प्रभारी रत्नेश सिंह यादव तथा बामोरकलां थाना प्रभारी नीतू सिंह उपस्थित रही।
एक टिप्पणी भेजें
0
टिप्पणियाँ
अपना हॉस्पिटल में कैंप
पोहरी
Dr द्वारका धाकड़
दर्रोनी तिराह सेंट चार्ल्स स्कूल के पास पोहरी रोड शिवपुरी
0 टिप्पणियाँ