शिवपुरी, 3 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक किए जाने के उद्देश्य से आज बाइक रैली निकाली जाएगी। शिवपुरी शहर में 4 मई को प्रातः 7.30 बजे से रैली पोलोग्राउण्ड से प्रारंभ होकर नगर पालिका के गेट से होते हुए कोतवाली रोड़, बाल शिक्षा निकेतन स्कूल, नवगृह मंदिर, ग्वालियर वायपास से टर्न लेकर शिवमंदिर टॉकिज, कमलागंज, माधव चौक चौराहा से फिजीकल कोतवाली, फिजीकल कॉलेज, दो वत्ती चौराहा, विष्णुमंदिर, नीलगर चौराहा, जैन मंदिर, इमामबाड़ा, सुभाषचौक, कालीमाई मंदिर, झाँसी तिराहा से गुरुद्वारा चौक, राजेश्वरी रोड़, महल गेट से पोलोग्राउण्ड पर समाप्त होगी।
बाइक रैली का आयोजन शिवपुरी शहर के साथ ही 4 मई को प्रातः 7.30 बजे से पोहरी, बैराड, नरवर, मगरौनी, करैरा, पिछोर, खनियाधाना, कोलारस, बदरवास, रन्नौद नगर परिषद में भी किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को समस्त व्यवस्थाएं करने एवं यातायात प्रभारी को रैली के समय यातायात की व्यवस्था सुनिश्चत करने के निर्देश दिए हैं।

0 टिप्पणियाँ