Music

BRACKING

Loading...

कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा निकाली मतदाता जागरूकता रैली और दिलाई शपथ

 


शिवपुरी, 3 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के लिए मतदाताओं को शत प्रतिशत वोट डालने के लिए जागरूक करते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र शिवपुरी द्वारा कृषि उपज मंडी पिपरसमां में जागरूकता रैली निकाली गई।
इस अभियान में कृषि उपज लेकर विभिन्न ग्रामों से आये किसानों को लोकतंत्र का पर्व, मतदान का अधिकार एवं मतदान करने एवं कराने के लिए प्रेरित करते हुए शपथ दिलाई गई तथा बी.एल.ओ. पर्ची के साथ मतदान के लिए ले जाने वाले 12 दस्तावेजों जिसमें आधार कार्ड, पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, मनरेगा जॉब कार्ड, फोटोयुक्त पासबुक, पेंशन दस्तावेज (फोटो सहित), स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, स्मार्ट कार्ड (आरजीआई द्वारा जारी), सेवा पहचान पत्र, आधिकारिक पहचान पत्र, दिव्यांग यूनिक आईडी इनमें से कोई एक अवश्य साथ ले जायें इसके लिए भी समझाया गया।
मतदाता जागरूकता अभियान ग्राम पिपरसमां में भी आयोजित किया गया जिसमें उपस्थित ग्रामीणों को वोट डालने जाना है- अपना फर्ज निभाना है, लोकतंत्र होगा महान-जब सभी करेंगे मतदान, चाहे नर हो या नारी-मतदान है सबकी जिम्मेदारी, वोट हमारा है अधिकार-कभी न करें इसे बेकार, सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो, चूको न मतदान का मौका-बाद में करना चूल्हा चौका जैसे संदेश सूचनाओं को संप्रेषित करते हुए कृषकों, ग्रामीणों, युवाओं को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में मण्डी प्रांगण में उपस्थित कृषकों की सहभागिता रही तथा कृषि विज्ञान केन्द्र स्टॉफ डॉ.एम.के.भार्गव, वरिष्ठ वैज्ञानिक, जे.सी. गुप्ता वैज्ञानिक, डॉ.पुष्पेन्द्र सिंह, डॉ.ए.एल.बसेड़िया वैज्ञानिक, योगेश चन्द रिखाड़ी, नीरज कुमार कुशवाहा वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी, सतेन्द्र गुप्ता कार्यालय अधीक्षक सह लेखापाल, आरती बंसल स्टेनो अन्य स्टॉफ इन्द्रजीत गढ़वाल इत्यादि के साथ-साथ मण्डी सचिव देवेन्द्र सिंह जादौन एवं मण्डी स्टॉफ भी उपस्थित रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ