शिवपुरी, मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की फार्म स्टे योजना और जिला प्रशासन की पहल से शिवपुरी जिले में फार्म स्टे का प्रचलन आ गया है। जिसमे कई इच्छुक फार्म द्वारा रजिस्ट्रेशन कराया जा रहा है। इस क्रम में शिवपुरी में ग्राम हातोद में फार्म स्टे का तेजी से विकास हो रहा है। जिसे मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड में रजिस्टर भी कराया गया है। यह फार्म स्टे सैलानियों के लिए सुकून पाने की जगह बन रही है और उन्हें प्राकृतिक वातावरण का अहसास करा रही है। वहीं ग्रामीणों को इससे रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।
इस नवाचार से गांव के विकास के साथ ही ग्रामीण संस्कृति को देश-विदेश तक पहुंचने में मदद मिलेगी। देशी-विदेशी सैलानी यहां ठहर कर ग्रामीण संस्कृति का अनुभव ले सकते है। यहां आने वाले पर्यटक होमस्टे में रहकर पारंपरिक संस्कृति, लोक कलाओं के अलावा प्रकृति की गोद में रहने का आनंद ले सकते है। होम स्टे में सैलानियों को स्थानीय व्यंजनों का स्वाद और किफायती दर पर आवास और भोजन की सुविधा मिलती है।
होम स्टे में सैलानियों को स्थानीय व्यंजनों का स्वाद चखने के साथ-साथ पर्यटकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यहां पर जैविक खेती के माध्यम से उत्पन्न अनाज, सब्जी, दाल, दूध, घी आदि का ही प्रयोग किया जाता है। होमस्टे की संकल्पना से ग्रामीणों को रोजगार मिल रहा है।

0 टिप्पणियाँ