Music

BRACKING

Loading...

समर कैंप का आयोजन-:शासकीय कन्या विद्यालय में छात्राएं ले रही प्रशिक्षण, प्रतिदिन अलग-अलग प्रशिक्षक पहुंचकर करते रहे हैं मार्गदर्शन

समर कैंप की अंतिम दिवस 22 मई को शिक्षको के बीच छात्राएं

जांजगीर-स्कूल शिक्षा विभाग के तत्वाधान में शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर में 10 मई से लेकर 22 मई तक 10 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। इस समर कैंप में बच्चो ने भारी संख्या में बढ़ चढ़कर भाग लिया। समर कैंप में मुख्य रूप से रीजनिंग, स्पोकन इंग्लिश और कोडिंग (HTML)की क्लासेस संचालित की जा रही थी।

कोडिंग (HTML)की क्लासेस की जानकारी देते, शिक्षक महेश्वर साहू

जिससे बच्चों की मानसिकता एवं उनकी कार्यशैली के आधार पर उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए बच्चों को सिखाया गया। साथ ही साथ उनके मानसिक विकास व सर्वांगीण विकास में मिलेगी मदद मिलेगी। यह कैम्प सुबह 08 बजे से 10 बजे तक संचालित किया जाता रहा। जो कि यह समर कैंप 22 मई तक आयोजित किया गया।

स्पोकन इंग्लिश की पढ़ाई करते भारी संख्या में छात्राएं

छिपी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राचार्य

     शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जांजगीर के प्राचार्य ने कहा इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों का मनोरंजन के साथ स्वस्थ वातावरण में उनकी छिपी हुई प्रतिभा को उभारना और उनमें आत्मविश्वास को बढ़ावा देना है। समर कैंप के माध्यम से अपने छुट्टियों को आनंदमयी बनाने के साथ-साथ अपने अंदर के बाल कलाकार को एक नए आयाम दें, ताकि भविष्य में इसे याद रखा जा सके। इस समर कैंप आयोजन में मुख्य रूप से अभिषेक ठेठवार, ओमप्रकाश जायसवाल, महेश्वर साहू ने प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ