शिवपुरी, 3 मई 2024/ लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत 03 ग्वालियर एवं 04 गुना संसदीय क्षेत्र के लिये मतदान प्रक्रिया में लगाने हेतु विशेष रिजर्व मतदान दल बनाये गये हैं। इन दलों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 4 मई 2024 को शासकीय पोलिटेक्निक कॉलज छत्री रोड शिवपुरी पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेष रिजर्ब मतदान दल में शिवपुरी जिले के मतदान दल के अधिकारी, माइक्रो आब्जर्बर, सेक्टर ऑफीसर आदि 4 मई 2024 को डाक मतपत्र से मतदान कर सकेंगे।
जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र शिवपुरी के महाप्रबंधक एवं प्रभारी डाक मतपत्र संदीप उईके द्वारा बताया गया कि उक्त अधिकारी एवं कर्मचारी जो मतदाता निर्वाचन प्रक्रिया में संलग्न रहने के कारण अपने मतदान केन्द्र पर मतदान नहीं कर सकेंगे तथा जिन्हें ईडीसी भी जारी नहीं हुआ है, उनकी सुविधा के लिये प्रशिक्षण स्थल शासकीय पोलीटेक्निक कॉलेज छत्री रोड शिवपुरी पर 4 मई को प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक फेसीलिटेशन सेंटर बनाया गया है, जिस पर उक्त मतदाता डाक मतपत्र से मतदान कर सकेंगे।

0 टिप्पणियाँ