Music

BRACKING

Loading...

MP : प्रत्याशियों एवं अभिकर्ताओं की मौजूदगी में खुलेंगे स्ट्रॉन्ग रूम


  

मतदान दलों को शासकीय पीजी कॉलेज से आज होगा सामग्री वितरण

शिवपुरी मे 1647 मतदान दल कराएंगे मतदान

शिवपुरी,  लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत तीसरे चरण में गुना संसदीय क्षेत्र के लिए 7 मई को मतदान संपन्न होना है। मतदान के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा लगातार तैयारी का जायजा लिया जा रहा है। शासकीय पीजी कॉलेज से सोमवार को मतदान दलों को सामग्री का वितरण किया जाएगा। 1647 मतदान दल मतदान संपन्न कराएंगे। एक दिवस पूर्व मतदान दलों को सामग्री वितरण स्थल तक पहुंचाने के लिए भी बसों और ठहरने की व्यवस्था भी की गई। अब आज सुबह 6 बजे प्रत्याशियों एवं अभिकर्ताओं की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोले जाएंगे।मतदान दल सुबह से सामग्री लेकर अपने मतदान केंद्र की ओर पहुंचेंगे और 7 मई को मतदान संपन्न कराएंगे। 

प्राप्त जानकारी अनुसार जिले में 1647 मतदान दल गठित किए गए हैं महिला प्रबंधकीय 154 बूथ हैं और पांच दिव्यांग बूथ बनाए गए हैं। 70 माइक्रोआब्जर्वर और 167 सेक्टर ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ