शिवपुरी, अभी हाल ही में कलेक्ट्रेट में हुई आगजनी की घटना के बाद फर्जी तरीके से भुगतान का मामला सामने आया जिसमें कार्यवाही भी की जा रही है, परंतु इस तरीके से फर्जी भुगतान न हो। सभी आहरण संवितरण अधिकारियों को भी भुगतान को लेकर नियमों की जानकारी हो, इस उद्देश्य से सभी कार्यालय के आहरण संवितरण अधिकारियों और लिपिक, शाखा प्रभारी को जिला कोषालय की टीम द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों से कहा कि इस प्रकार की घटना ना हो इसलिए अधिकारी अपने कर्मचारियों के काम पर निगरानी रखें और कोषालय के नियमों की जानकारी सभी को होना चाहिए, ताकि बिलों के भुगतान में किसी भी प्रकार की कमी ना रहे।
जिला कोषालय द्वारा 3 सत्रों में जागरूकता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। वर्तमान में प्रचलित IFMIS सॉफ्टवेयर के आई डी पासवर्ड एवं ई साइन के उपयोग व गोपनीयता के संबंध में जानकारी दी गई। उपरोक्त प्रशिक्षण में वरिष्ठ जिला कोषालय अधिकारी छवि जैन विरमानी एवं सहायक कोषालय अधिकारी नरेंद्र रघुवंशी एवं मोहित कुशवाह उपस्थित रहे।
%20(1).jpg)
0 टिप्पणियाँ