Music

BRACKING

Loading...

वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कार्यरत अधिकारी बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़गें



शिवपुरी,  / कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरी ने जिले में कार्यरत समस्त जिलाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार को निर्देश दिए है कि वे बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़गें।
जिले में लगातार हो रही वर्षा, आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी किए जाने तथा वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए जिले में कार्यरत समस्त जिलाधिकारी, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार अथवा नायब तहसीलदार समस्त कार्यालय कलेक्टर शिवपुरी से बिना अनुमति के मुख्यालय नहीं छोड़गें। यदि उक्त आदेश की अवहेलना की जाती है तो संबंधित के विरूद्ध म.प्र.सिविल सेवा आचरण 1965 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ