अवैध बसूली करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
![]() |
| रात्रि में ग्वालियर वायपास स्थित पैट्रोल पपं पर फैलाई थी दहशत |
मिली जानकारी अनुसार> राहुल पुत्र कैलाश धाकड निवासी चंदनपुरा ने थाना पर उपस्थित आकर शिवपुरी कोतवाली रिपोर्ट किया कि वह गीता फिलिंग स्टेशन (पैट्रोल पंप) ग्वालियर वायपास पर कार्य कर रहा था तभी वहां पर ठकुरपुरा के दो लडके मौसम करारे व स्वदेश करारे आये व शराब पीने के लिये रूपयों की मांग करने लगे जो रूपये देने से मना करने पर मां बहन की गंदी गंदी गालिया देते हुये मारपीट की जो फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना कोतवाली पर अपराध कमांक 553/24 धारा 119 (1), 296,351 (3),3(5) बीएनएस का पंजीवद्ध कर लिया है
शिवपुरी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपराधियो को 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया शिवपुरी पुलिस का ऐसा कहना है की सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के कृत्य करने वाले आरोपियों / असामाजिक तत्वों के विरूद्ध कोतवाली पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है

0 टिप्पणियाँ