Music

BRACKING

Loading...

रास्ते की मांग को लेकर उमरीकलां गांव में टावर पर चढ़ा युवक, वनकर्मी कर रहे अबैध तरीके से खेती

 Youth climbs tower in Umrikalan village demanding road, forest workers are doing farming illegally

>शिवपुरी विधानसभा क्षेत्र के ऊमरीकाला गांव में आज बुधवार की दोपहर जगत सिंह लोधी अपनी मांग को लेकर टावर पर चढ गया. टावर पर चढे युवक की पत्नी ने फॉरेस्ट विभाग के जिम्मेदार पर आरोप लगाते हुए बताया है की फॉरेस्ट विभाग के जिम्मेदार की सांठगांठ के चलते रेंज की जमीन पर मूंगफली की फसल की बुवाई कर दी गई है. जिस कारण से खेत खलिहानों पर जाने वाला रास्ता बंद हो गया है. इसकी शिकायत पीड़ित कलेक्टर तक से कर चुका है. इसके बाद भी कोई निराकरण नहीं हुआ. इसी के चलते आज युकव अपनी मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया. युवक की मांग हैं की वनकर्मी ने मूंगफली की बुबाई की हैं जिसके कारण रास्ता बंद हो गया हैं हम और हमारे जानवर निकल नहीं पा रहे हैं. अगर जाते हैं तो वनकर्मी जो अबैध रूप से खेती कर रहे हैं वो हमें मारने के लिए आमदा हो जाते हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ