Music

BRACKING

Loading...

दिव्यांगजनों का पुनर्मूल्यांकन शिविर आज मानस भवन शिवपुरी में

शिवपुरी, 27 अगस्त 2024/ भारत सरकार की एडिप योजनान्तर्गत दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण प्रदाय किये जाने हेतु एलिम्को जबलपुर द्वारा प्रतिवर्ष चिन्हांकन शिविरों का आयोजन किया जाता है। चिन्हांकन से वंचित दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं विभिन्न सहायक उपकरण प्रदाय किये जाने हेतु 28 अगस्त बुधवार को प्रातः 11 बजे से मानस भवन गांधी पार्क शिवपुरी में एक दिवसीय विशेष परीक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमे पात्र दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरणों हेतु चिन्हांकित किया जाएगा।

सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की सहायक संचालक सुश्री नम्रता गुप्ता ने बताया कि विशेष परीक्षण शिविर में समस्त पात्र दिव्यांगजन परीक्षण हेतु आवश्यक दस्तावेज जैसे दिव्यांग प्रमाण पत्र, यू.डी.आई.डी कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साईज के फोटो सहित 28 अगस्त को मानस भवन गांधी पार्क शिवपुरी में समय सुबह 11 बजे उपस्थित रहकर पुनर्मूल्यांकन शिविर का लाभ उठायें, ताकि समस्त पात्र दिव्यांगजनों को चिन्हांकन उपरान्त सितम्बर माह में उपकरण प्रदाय कराये जा सके।

 शिविर में दिव्यांगजनों के परीक्षण उपरांत गंभीर लोकोमोटर विकलांग, स्ट्रोक, सेरेब्रल पाल्सी, हेमिप्लेजिया और इसी तरह की स्थिति वाले किसी भी अन्य व्यक्ति जिसके तीन अथवा चार अंग या शरीर का एक आधा हिस्सा गंभीर रूप से खराब हो, उनके लिए मोटर चलित ट्राई साइकिल और मोटर चलित व्हीलचेयर प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही 80 प्रतिशत और उससे अधिक विकलांगता वाले दिव्यांग व्यक्ति भी मोटर चलित ट्राई साइकिल और मोटर चलित व्हीलचेयर की सहायता के लिए पात्र होंगे। इसलिए जरूरी दस्तावेजों के साथ दिव्यांगजन प्रशिक्षण शिविर में उपस्थित होकर अपना प्रशिक्षण कराएं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ