शिवपुरी, 28 अगस्त 2024/ जिले के समस्त सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन प्राप्त कर रहे हितग्राही परिवार के मृत सदस्य के नाम संबंधित निकाय में जाकर विलोपित कराएं।
डिप्टी कलेक्टर एवं जिला आपूर्ति अधिकारी ने बताया कि शिवपुरी जिले में ए.ई.पी.डी.एस. पोर्टल से सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत ऐसे पात्र हितग्राही जिनकी मृत्यु हो चुकी है तथा जिनके द्वारा विगत 06 माह से राशन प्राप्त नही किया गया है, ऐसे 13632 सदस्यों के नाम निरस्त करने की कार्यवाही की गई है। जिले में मृत अथवा विगत 06 माह से राशन प्राप्त न करने वाले हितग्राहियों को चिन्हित कर पोर्टल से निरस्त करने की कार्यवाही सतत् प्रचलन में है।
0 टिप्पणियाँ