NEWS MP >
`Demand for action against Adarsh Credit Cooperative Society Limited.
आदर्श क्रेडिट कोपरेटिव सोसायटी लिमिटेड पर कार्रवाई की मांग`
शिवपुरी,– वरिष्ठ नागरिक सत्य नारायण कसेरा ने आदर्श क्रेडिट कोपरेटिव सोसायटी लिमिटेड (मल्टी स्टेट) के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कसेरा ने सोसायटी में कुल 1,56,000/- रूपये जमा किए थे, जिसमें 1,00,000/- रूपये एफडीआर में और 25,000/- रूपये आवर्ती जमा खाते में शामिल थे।
कसेरा, जिनकी आयु लगभग 68 वर्ष है, ने दिनांक 31.05.2018 को आदर्श क्रेडिट कोपरेटिव सोसायटी लिमिटेड में एफडीआर खुलवाई थी, जिसका एकाउन्ट नंबर 1616200100002856 और कस्टूमर आईडी 88720 है। परिपक्वता तिथि 31.05.2020 थी, जिस दिन उन्हें 1,31,000/- रूपये प्राप्त होने थे। इसके अतिरिक्त, एक आवर्ती जमा खाता भी खोला था, जिसमें 5000/- रूपये प्रतिमाह जमा किए गए थे, कुल 25,000/- रूपये। इस खाते का एकाउन्ट नंबर 1616200600002955 और आईडी 4188720 है।
कसेरा का कहना है कि उन्होंने जमा राशि के भुगतान के लिए कई बार आग्रह किया, लेकिन समय पर भुगतान नहीं हुआ और सोसायटी ने अपने वादे का उल्लंघन किया।
उन्हें अब भारत सरकार के अविनियमित निक्षेप स्कीम पाबन्दी अधिनियम 2019 (BUDS ACT 2019) के तहत कानूनी कार्रवाई की आवश्यकता है। कसेरा ने सरकार से प्रार्थना की है कि उचित कार्रवाई कर उन्हें 1,56,000/- रूपये का भुगतान ब्याज सहित कराया जाए।
**उल्लेखनीय है कि, चिट फंड कंपनी आदर्श सोसायटी में जमा कराई गई राशि का भुगतान नहीं देना पड़े , इस कारण से चिट फंड कंपनी की शिवपुरी ब्रांच को बंद कर दिया है, पीड़ित गरीब निवेशक परेशान हो रहे हैं, आदर्श क्रेडिट कोपरेटिव सोसायटी लिमिटेड ( मल्टी स्टेट ) का मालिक मुकेश मोदी काफ़ी समय से ठगी व धोखाधड़ी के कई प्रकरणों में जेल में बंद है,
.jpg)
0 टिप्पणियाँ