Music

BRACKING

Loading...

Crime News : छोटे भाई ने बड़े भाई में मारी गोली

  छोटे भाई ने बड़े भाई में मारी गोली > दोनों भाइयो के बीच चल रहा था जमीनी विवाद, घायल जिला अस्पताल में भर्ती 

शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई में गोली मार दी। बाद में परिजनों ने घायल बड़े भाई को उपचार के लिए पहले बैराड़ के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया गया हैं कि छोटे भाई ने अवैध कट्टे से अपने बड़े भाई को गोली मारी थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी हैं।


जानकारी के मुताबिक़ नेहरगड़ा गांव बनवारी लाल पुत्र जगन्नाथ यादव (35) का जमीन को लेकर विवाद छोटे भाई राजेश यादव से चल था। आज शनिवार को भी दोनों भाइयों के बीच आज सुबह दस बजे विवाद हो गया। लेकिन आज विवाद इतना बढ़ा कि राजेश यादव ने अपने बड़े भाई बनवारी यादव पर गोली चला दी। 12 बोर की गोली बनवारी के कंधे और हाथ पर लगी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बनवारी उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं।

बैराड़ थाना प्रभारी विकास यादव का कहना हैं कि घायल बनवारी यादव का मेडिकल कराया जा रहा हैं। वयानों के बाद आरोपी के खिलाफ ह्त्या के प्रयास की धाराओं में मामला दर्ज किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ