भैस के बच्चे को बचाने के फेर में बाइक सवार गंभीर घायल
शिवपुरी: जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लालमाटी कॉलोनी के रहने वाले युवक का भैंस के बच्चे को बचाने के फेर में एक्सीडेंट हो गया. जिसके बाद युवक गंभीर घायल हो गया. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.
जानकारी के अनुसार रामवीर रावत पुत्र फेरन रावत उम्र 32 साल निवासी लालमाटी थाना कोतवाली लोहा देवी दर्शन करने के लिए गया हुआ था. इसी दौरान जब वह मंगलवार की दोपहर 1:30 बजे वापस अपने घर लौट रहा था. इसी दौरान तानपुर गाँव के पास सड़क पर भैंस का बच्चा सामने आ गया. भैंस के बच्चे को बचाने के फेर में बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा. इसके बाद वह गंभीर घायल हो गया. घायल युवक के सिर में टांके आए हैं. जिसका जिला अस्पताल में उपचार जारी है.

0 टिप्पणियाँ