Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : सात लाख रुपए की स्मैक के साथ आरोपी उपेन्द्र शर्मा गिरफ्तार

7 लाख रुपए की स्मैक के साथ आरोपी उपेन्द्र शर्मा कों किया गिरफ्तार, राजस्थान से शिवपुरी खफाने आया था युवक 

शिवपुरी: जिले की देहात पुलिस ने 36.50 ग्राम स्मैक कीमती 7 लाख रुपए के साथ आरोपी उपेन्द्र शर्मा को गिरफ्तार किया हैं. 

देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव ने बताया की 3 अक्टूबर को सूचना मिली की हवाई पट्टी के पीछे की तरफ लुधावली में एक युवक स्मैक बेचने की फिराक में है. मौके पर जाकर आरोपी उपेन्द्र शर्मा पुत्र अशोक शर्मा उम्र 38 साल निवासी ग्राम देवरी थाना कस्बाथाना जिला बारा राजस्थान के कब्जे से अवैध रूप से रखे मादक पदार्थ 36.50 ग्राम स्मैक जिसकी कीमत 7 लाख रुपए को जप्त कर धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. 

इनकी रहीं सराहनीय भूमिका:

निरीक्षक रत्नेश सिंह यादव थाना प्रभारी देहात, उनि सपना रावत, उनि में बी सिंह बैस, उनि प्रियंका शुक्ला, प्रआर. 201 सुनील भार्गव, प्रआर 548 दीपचन्द्र, प्रभार 844 केशव सिंह, प्रआर, 342 मोहन सिंह चौहान, आर 511 बदन सिंह आर 182 दिनेश सिंह, आर. 708 रणवीर शर्मा, आर. 683 मनोज सिंह थाना देहात जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ