शिवपुरी जिले के नरवर कस्बे के वार्ड 15 के एक घर की छत पर बनी पानी की टंकी में आज सुबह एक कबर बिज्जू दिखाई दिया। जिससे परिवार दहशत में आ गया। सूचना देकर मौके सर्प मित्र सलमान पठान को बुलाया हैं। सर्प मित्र ने कबर बिज्जू का सफल रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई तब कहीं जाकर परिवार ने राहत की सांस की ली।
जानकारी के मुताबिक़ दीपावली के त्यौहार के चलते नरेन्द्र सेन के घर में साफ़-सफाई का काम चल रहा था। इसी दौरान घर की एक महिला छत पर बनी पानी टंकी को साफ़ करने पहुंची थी। यहां उन्हें पानी की टंकी में एक कबर बिज्जू दिखाई दिया था। संभवता पानी की तलाश में कबर बिज्जू टंकी तक पंहुचा होगा। टंकी में कम पानी होने की बजह से वह बाहर नहीं निकल पाया। कबर बिज्जू की सूचना देकर मौके पर सर्प मित्र सलमान पठान को बुलाया गया था।
सर्प मित्र सरमान पठान ने नरेन्द्र सेन के घर पहुंच कर पानी की टंकी से कबर बिज्जू का रेस्क्यू किया। सलमान ने बताया कि टंकी में गिरे कबर बिज्जू को दो से तीन दिन गुजर गए थे। जिससे वह सुस्त और कमजोर हो गया था। कबर बिज्जू ज़िंदा छोटे जानवरों का शिकार करता हैं साथ सांप का शिकार करना इसे बहुत पसंद होता हैं। यह जानबर कबर खोदकर शव को भी अपना आहार बना लेता हैं। इसके चलते इसे कबर बिज्जू नाम से भी जाना जाता हैं।
0 टिप्पणियाँ