ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी धान की पराली में भड़की भीषण आग
बिजली की झूलती 11 केवीए की बिजली लाइन से टकराने से हुई घटना
शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के सजाई गांव में बिजली की लाइन से टकराने के कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी धान की पराली में भीषण आग भड़क गई। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन पराली पूरी तरह से जलकर ख़ाक हो गई। किसान ने बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।
जानकारी के मुताबिक़ आज रविवार की दोपहर गागौनी गांव का रहने वाला किसान त्रिलोक सिंह गुर्जर अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पराली भरकर सजाई गांव से पराली भरकर अपने गांव गागौनी के लिए निकला था। तभी रास्ते में बिजली की झूलती 11 केवीए की बिजली लाइन पराली से टकरा गई थी। बिजली की लाइन में उठी चिंगारी से पराली ने आग पकड़ ली थी। इसके बाद पराली जलने लगी थी। किसान त्रिलोक सिंह अन्य ग्रामीणों की मदद से पास के खेत तक ट्रैक्टर-ट्रॉली को ले गया था। यहां ट्रैक्टर को अलगकर ट्रॉली में भरी पराली में भड़की आग को पानी से बुझाने का प्रयास किया था। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

0 टिप्पणियाँ