Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : मछली पकड़ने गए युवक की करंट लगने से मौत

  मछली मारने के लिए तालाब में फैलाते हैं लोग करंट, जांच में जुटी खनियाधाना पुलिस  


शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के भरतपुरा गांव में तालाब (गड्डा) में मछली पकड़ने गए एक 45 साल के युवक की मौत करंट लगने से हो गई। मौके पर पुलिस को मृतक के हाथ में बिजली का तार चिपका हुआ मिला था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया हैं। 

जानकारी के मुताबिक़ भरतपुरा का रहने वाला 45 साल का मिठ्ठू लाल जाटव का शव आज रविवार की सुबह तालाब के किनारे मिला था। इसके हाथ में बिजली का तार चिपका हुआ मिला था। बताया गया हैं कि इस तालाब पर लोग बिजली का तार डालकर मछलियों को मारने का काम करते हैं। वही बिजली तार मिट्ठू के हाथ में चिपका हुआ मिला था। उस तार का इस्तेमाल तालाब में करंट फैलाने के लिए किया जाता हैं। हालांकि बिजली के इस तार को मिट्ठू खुद तालाब में डालने का प्रयास कर रहा था या फिर किसी के अन्य के द्वारा डाले गए बिजली के तार की चपेट में आकर करंट लगने से उसकी मौत हुई हैं। खनियाधाना पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ