गुना-शिवपुरी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संसदीय क्षेत्र में आने वाली शिवपुरी जिले की तीन विधानसभा में सांसद प्रतिनिधियों को नियुक्त किया हैं। केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने 6 जनप्रतिनिधियों को अपना प्रतिनिधि बनाया हैं। जो आमजन की समस्या को भिविन्न विभागों निपटाने का कार्य साथ ही बड़ी समस्या के बारे में सीधे केंद्रीय मंत्री को अवगत कराने का कार्य करेंगे। जिससे जनता की समस्या का अविलबं निपटाया जा सके।
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी विधानसभा से राकेश गुप्ता और हरिओम राठौर चुना हैं। वहीँ कोलारस विधानसभा से लक्ष्मण सिंह गुर्जर और उधम सिंह धाकड़ को चुना हैं। पिछोर विधानसभा से सांसद सिंधिया ने मनीष अग्रवाल और प्रहलाद यादव को अपना सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया हैं। सांसद सिंधिया ने अपने सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं भी दी हैं।

0 टिप्पणियाँ