Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : टमाटर की फसल में जहरीली दवा का छिड़काव करते समय मुंह में दवा जाने से दो बच्चे बेहोश जिला अस्पताल में भर्ती



शिवपुरी जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में टमाटर के खेत में दवा का छिड़काव कर रहे 15 साल के दो चचेरे भाइयों के मुंह में जहरीली दवा चली गई। जिससे दोनों बेहोश हो गए। सूचना के बाद परिजनों को दोनों भाई बेहोशी के हाल में खेत में पड़े हुए मिले थे। बाद में दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। 

जिला अस्पताल में दोनों बालकों का उपचार करा रही कमलेश आदिवासी ने बताया कि 15 साल के अरुण आदिवासी पुत्र सियाराम और इन्दुल आदिवासी (15) को टमाटर के खेत में दवा डालने की मजदूरी के लिए ठेकेदार सोमवार को अपने साथ ले गया था। शाम को टमाटर की फसल में दवा के छिड़काव के दौरान अरुण और इन्दुल के मुंह में जहरीली दवा चली गई थी। जिससे दोनों भाई बेहोश हो गए थे। सूचना के बाद रात आठ बजे खेत पर दोनों बेहोशी के हाल में मिले थे। टमाटर की फसल दोनों बच्चों के ऊंचाई से अधिक थी। इसके बावजूद उनसे ठेकेदार ने दवा का छिड़काव कराया गया। ऊंचाई पर दवा छिड़कने के दौरान जहरीली दवा मुंह में चली थी। जिससे दोनों भाई बेहोश हो गए थे। इसके बावजूद ठेकेदार दोनों को मौके पर छोड़कर भाग गया था। बाद में किराए की गाडी करके दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया हुआ हैं। बता दें कमलेश आदिवासी ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराने की बात कही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ