लोग पानी से परेशान प्रशासन की चुप्पी !
नलों में नहीं आया पानी !
खनियाधाना में आज त्यौहार के दिन भी लोगो के नलों में पानी नहीं आया जिसके चलते लोगो को पीने के पानी तक के लिए तरसना पड़ा और लोगो का त्योहार मनाने का उत्साह पानी की समस्या के चलते फीका पड़ गया।नगर में आज जैन समाज को दीपावली मनाई जानी थी लोग आज सुबह लोग सुबह 6 बजे नलों के इंतजार में बैठे थे कि पानी आ जाए तो भर के अपने मंदिरों में जाकर भगवान का निर्माण लाडू चडाया जाए मगर 1 घंटे इंतजार के बाद भी नल नही आए तो लोगो का मन फीका हो गया।नगर में पिछले 5 दिनों से नलों में पानी कभी आता है कभी नही आता है इसी समय धनतेरस, दीपावली, दौज जैसे मुख्य त्योहार है इसी समय पानी की व्यवस्था का फेल होना त्योहारों को खराब करना है।नगर में 15 वार्ड है जिसमे सारे वार्ड नगर परिषद की जल प्रदाय व्यवस्था के भरोसे ही है नगर में ज्यादातर वार्डो में पानी की कोई दूसरी व्यवस्था नहीं है।पानी की कमी के ही चलते बुधना डेम से पानी की लाइन नगर तक डाली गई थी जिसमे फिल्टर प्लांट और एक नई टंकी और एक पुरानी पानी की टंकी को बुधना डेम से पानी की सप्लाई के लिए जोड़ा गया था जिससे बहुत हद तक पानी की कमी दूर हो गई थी मगर पिछले कुछ दिनों से बार बार मोटर खराब होना,लाइट खराब होना जैसी समस्यायों से पानी की सप्लाई की समस्या का खामियाजा लोगो को उठाना पड़ रहा है लोगो को त्योहारों में भी पानी के डिब्बे लेकर एहा, वहा भटकना पड़ रहा है।लोगो कहना है अच्छी बारिश और अच्छे जल लेवल में भी पानी का संकट हो रहा है तो गर्मियों में क्या हाल होगा। नगर में यदि यही हाल रहा तो लोगो को पानी के लिए आंदोलन करना पड़ेगा ।
खास लोगो के लिए टैंकर व्यवस्था=नगर में नगर परिषद के द्वारा कुछ खास लोगो के लिए पानी की कमी होने पर टैंकर द्वारा पानी की सप्लाई की जा रही है और बाकी लोगो को उनके हाल पर छोड़ दिया गया है।
मोटर फूंकने की वजह से पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है आज हमारे द्वारा नई मोटर डाल दी गई है अब समस्या नहीं होगी और टैंकरों के द्वारा किसको पानी दिया जा रहा है ये मेरी जानकारी में नहीं है इसको में दिखवाता हु।

0 टिप्पणियाँ