Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News : आईटीबीपी की भर्ती में दौड़ करते समय पैर हुआ फ्रैक्चर

 आईटीबीपी की भर्ती देने आया जबलपुर का युवक घायल 
 5 किलोमीटर की दौड़ में गिरा, पैर हुआ फ्रैक्चर 



शिवपुरी आईटीबीपी में फिजिकल परीक्षा देने आया जबलपुर के युवक का फिजिकल परीक्षा के दौरान पैर फ्रैक्चर हो गया। युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। 

जानकारी के मुताबिक शिवपुरी की आईटीबीपी में इस दिनों भर्ती होने के लिए फिजिकल परीक्षा आयोजित की जा रहा रही हैं। इसी परीक्षा में हिस्सा लेने जबलपुर के कंचनपुर का रहने वाला 25 साल का रतन सिंह पुत्र छोटा लाल जबलपुर से शिवपुरी आया हुआ था। रतन सिंह ने बताया कि आज उसे 5 किलोमीटर की दौड़ में शामिल होना था। यह दूरी उसे 24 मिनिट में तय करनी थी। उसकी दौड़ शुरू होने के बाद कुछ किलोमीटर का चक्कर लगाने के बाद उसका पैर मुड़ गया था। जिससे वह गिर गया। उसे तत्काल आईटीबीपी के जवानों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां डॉक्टर ने उसका पैर फ्रैक्चर बताया हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ