Music

BRACKING

Loading...

Shivpuri News। : देहात थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अर्टिगा कार का कहर, कई लोगों में मारी टक्कर

 देहात थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार अर्टिगा कार का कहर, कई लोगों में मारी टक्कर, पब्लिक ने फोड़ी कार, चालाक हुआ फरार 

शिवपुरी शहर के देहात थाना क्षेत्र के नीलगर चौराहा क्षेत्र में एक शराब के नशे में धुत्त कार के ड्राइवर ने दो तीन लोगों में अलग अलग जगह टक्कर मार दी। इससे भड़के लोगों ने पत्थरों से कार के शीशे फोड़ दिए। हालांकि कार का ड्राइवर मोके से फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाया और कार को थाने लाकर खड़ा कर लिया। 

जानकारी के मुताबिक़ शनिवार की रात 9 बजे एक अर्टिका कार (MP07ZD3148) के ड्राइवर में कई राहगीरों में अलग अलग स्थान पर टक्कर मार दी थी। हालांकि लोगों को मामूली चोटें आई थी। इसके बाद लोगों ने कार का पीछा कर रोक लिया था। यहां कार में ड्राइवर नशे के हाल में मिला था। इससे भड़के लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर दी थी। इसी दौरान ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। लोगों का कहना था कि ड्राइवर हाथ में बियर की बोतल पकड़कर नशे के हाल में कार चला था। कार में बियर की बोतल और चकना आदि मिला हैं। 

बता दें कि सूचना मिलते ही मौके पर देहात पुलिस पहुंच गई थी। लेकिन उन्हें ड्राइवर और कार को पत्थर से फोड़ने वाले नहीं मिले थे। देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव का कहना हैं कि कार के ड्राइवर का पता नहीं लग सका हैं। कार के नंबर के आधार पर कार मालिक से संपर्क किया जा रहा हैं। संबंधित के सामने आने के बाद कार्यवाही की जायेगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ